logo

मिशन-2024 : ममता-अखिलेश से मिले नीतीश, कहा- सब मिलकर लड़ेंगे और नेता चुनेंगे

niitish_meet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपने तैयारी तेज कर दी है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 को लेकर लगातार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हैं। इस कवायद में सोमवार को नीतीश कोलकाता और लखनऊ दौरे पर थे। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद नीतीश देर शाम लखनऊ रवाना हुए। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी  प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहें। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है और बीजेपी सरकार को बिना देर किए हटाने की जरूरत है। वहीं नीतीश ने एक बार फिर दोहराया कि मुझे कुछ नहीं बनना है मैं देश के विकास के लिए कर रहा हूं।


अखिलेश से मिलकर नीतीश ने कही ये बात
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब मिलकर लड़ेंगे और नेता भी चुनेंगे। हमारी कोशिश यही है कि हम ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करें। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि कुछ लोग इतिहास को बदलना चाहते हैं। बिहार में हम लोग समाजवादी हैं,इसलिए बिहार में साथ हैं। बिहार और यूपी में अधिकतम चीजें हम लोगों के साथ ही रहेगी। 


ममता बनर्जी ने क्या कहा
ममता बनर्जी ने कहा कि नीतीश बंगाल आए हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी उनसे मुलाकात हुई है। हम लोगों ने इस इस बात पर चर्चा की कि भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। इस तरह का संदेश पूरे देश में देने की जरूरत है कि केंद्र की पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए सभी को अपना प्रर्सनल ईगो को छोड़कर हम लोगों को एक साथ आना होगा। ममता बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश आंदोलन की शुरुआत भी बिहार के पटना से ही हुई थी। हम लोग चाहते हैं कि वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ भी विपक्षी एकजुटता की शुरुआत बिहार से ही हो। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में एक बड़ी बैठक हो। जिसमें गैर भाजपा दलों के नेता उपस्थित हो। वहां से यह संदेश दिया जाए कि हम सब एक हैं और मिलकर लड़ेंगे। भाजपा के लोग केवल बड़ी-बड़ी बातें करके देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है। हमारा मकसद यही है कि भाजपा को शून्य पर लाया जाए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT