logo

नो मोर INDIA...अब केवल भारत, NCERT किताबों में बदलेगा देश का नाम; जानें डिटेल

ncert.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
NCERT से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें पैनल के सदस्यों ने बड़े बदलाव किये हैं। NCERT की किताबों में इंडिया की जगह अब भारत लिखा जायेगा। बता दें कि कुछ महीने पहले राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा गठित सामाजिक विज्ञान पर एक पैनल ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया नाम को "भारत" से बदलने की सिफारिश की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

विष्णु, पुराण में है भारत शब्द का जिक्र 

समिति के सदस्यों के अनुसार इंडिया शब्द की उत्त्पति ईस्ट इंडिया कंपनी से शुरू हुआ था। 1757 ईस्वी में हुए प्लासी युद्ध के बाद भारत की जगह इंडिया शब्द का उच्चरण आम हो गया। वहीं भारत नाम का इतिहास पौराणिक रहा है। जानकारों का कहना है की भारत शब्द विष्णु पुराण के लेखों में मिलती है।

इसके अलावा सदस्यों ने किताब में हिन्दू वीर गाथाओं की कहानी को दर्शाने का प्रस्ताव पेश किया किया है। उनका कहना है कि हमारी किताबों में अकबर गौरी जैसे राजाओं की सफलता की कहानियां पढाई जाती है, लेकिन हिन्दू वीरगाथाओं के सफलताओं के दर्शाने के बजाये केवल उनकी असफलताओं का जिक्र होता है। कहा कि गौरी जब भारत पर आक्रमण किया था, जिसके बाद कोकरी जनजाति समाज ने उसे मार दिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N