द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 आई है। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में बड़े-बड़े इमारतों के हिलने से लोगों में काफी दहशत देखने को मिला। लोग अपने परिवार के साथ घर के बाहर आ गए। हालांकि किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

काफी देर तक हिलती रही धरती
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के डराने वाले झटके तब महसूस किए गए, जब ज्यादातर लोग रात के खाने के बाद सोने की तैयारी में थे या फिर आराम कर रहे थे। तेज झटके महसूस करने के बाद लोगों में बेचैनी बढ़ गई। बहुत सारे लोग सड़कों और पार्कों की तरफ भागने लगे। भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि जो लोग घर, दुकान, बाजार या सड़क कहीं भी थे, उन्होंने जरूर महसूस किया। यूपी के अलीगढ़ में भी 4 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए। इस दौरान लोग घरों से निकल कर बाहर खड़े हो गए।
Earthquake of Magnitude:6.6, Occurred on 21-03-2023, 22:17:27 IST, Lat: 36.09 & Long: 71.35, Depth: 156 Km ,Location: 133km SSE of Fayzabad, Afghanistan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/kFfVI7E1ux @ndmaindia @Indiametdept @moesgoi @PMOIndia pic.twitter.com/sJAUumYDiM
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) March 21, 2023
पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत
भूकंप के झटके भारत के अलावा पाकिस्तान,अफगास्तिन, तजाकिस्तान और चीन में भी महसूस किए गए। पाकिस्तानी मीडिया 'जियो न्यूज' के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हुई है। 302 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, लाहौर, क्वेटा, रावलपिंडी, पेशावर समेत कई शहरों में महसूस किए गए।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT