logo

ओडिशा के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे रघुवर दास, BJP कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

raghuwar_pic.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास रांची पहुंच गए हैं। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें 'गॉड ऑफ ऑनर' दिया गया। एयरपोर्ट पर  भारी संख्या में BJP कार्यकर्ता मौजूद रहें। उन्होंने रघुवर दास का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसी बीच आला अधिकारियों ने रघुवर दास का भव्य स्वागत किया। जानकारी हो कि ओडिशा में राज्यपाल पद संभालने के बाद रघुवर पहली बार झारखंड आए हैं। बता दें, ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास इस बार जमशेदपुर स्थित अपने घर पर दिवाली का पर्व मनाएंगे।

14 नंवबर को भुवनेश्वर के लिए होंगे रवाना

मिली जानकारी के अनुसार रघुवर दास थोड़ी देर में सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए निकलेंगे। वहां उनके स्वागत के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वह दिवाली अपने परिवार के साथ मनाएंगे। वहीं 14 नंवबर को रघुवर भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी हो कि 31 अक्टूबर के रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N