logo

अमेरिकी कारोबारी ने PM मोदी को कहा- अलोकतांत्रिक,पलटवार में स्मृति ईरानी ने कहा- यह भारत की डेमोक्रेसी में दखल देने की कोशिश

smriti1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी जॉर्ज सोरोस (America's billionaire businessman George Soros) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) को लेकर टिप्पणी की है। जॉर्ज सोरोस ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है,लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं है। उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी जॉर्ज सोरोस के निशाने पर हैं। कांग्रेस ने भी सोरोस की निंदा की है और कहा है कि भारत में लोकतांत्रिक बदलाव का रास्ता चुनावी प्रकिया है। सोरोस जैसे लोग हमारे चुनावी नतीजे नहीं तय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से झटका, जिला प्रशासन के आदेश को ठहराया सही


भारतीयों को देना होगा मुहतोड़ जवाब 
वहीं इस मामले पर अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि विदेशी धरती से भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। यह भारत की डेमोक्रेसी में दखल देने की कोशिश है। उन्होंने जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने इंग्लैंड के बैंक को तोड़ दिया, एक व्यक्ति जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया है। उसने अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने का ऐलान किया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों की रक्षा करेगी। हम भारतीयों को इसकी मुहतोड़ जवाब देना होगा।
मोदी-अडाणी एक दूसरे के सहयोगी
जार्ज ने पीएम मोदी को लेकर कहा था कि भारत में मोदी और बिजनेस टायकून अडाणी एक दूसरे के सहयोगी हैं। आडवाणी ने स्टॉक मार्केट से फंड रेज करने की कोशिश की। जिसमें वह फेल हो गए। मोदी अडाणी मामले पर बोलने से बच रहे हैं। लेकिन विदेशी निवेशक और संसद में सवालों का जवाब देना होगा। इससे सरकार पर उनकी पकड़ कमजोर होगी।


कौन हैं जॉर्ज सोरोस?
जॉर्ज सोरोस का जन्म 12 अगस्त, 1930 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुआ था। वे खुद को दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी बताते है। हालांकि, उन पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप लगता रहता है। सोरोस ने 2020 में नरेंद्र मोदी, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के तानाशाह के रूप में बताया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT