logo

नीतीश-राहुल-खड़गे मुलाकात : विपक्षी एकता को लेकर बड़ा फैसला, ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करने का है लक्ष्य

0114.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर हैं। नीतीश के दौरे को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। वहीं नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर विपक्ष एकजुट हुई। वहीं राहुल गांधी तेजस्वी यादव भी विपक्षी एकता की चर्चा में शामिल हुए। साथ ही विजय चौधरी अशोक चौधरी भी वहां मौजूद थे। 

सभी पार्टियों को एक कर चुनाव लड़ना

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सीएम नीतीश की मुलाकात खत्म हो गई है। आवास के बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए कांग्रस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी पार्टियों को एक कर चुनाव लड़ना है। जिसकी कोशिश की जा रही है। साथ ही आज इस मुद्दे पर हमारी काफी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

बहुत सारे लोग मिल गए हैं।

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी काफी देर इसपर चर्चा हुई है। अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके लिए हम लोग अपना कोशिश करेंगे और एग्री करेंगे और एक साथ आगे का काम करेंगे। ये बात तय हो गई है। आज अंतिम तौर पर बात हो गई है। अब इसी के आधार पर हम लोग आगे बढ़ेंगे।  मीडिया ने नीतीश ने सवाल किया कि अब तक आप लोग कितने लोग एकजुट हुए हैं। इसपर सीएम ने हसकर रहा कि जब एक साथ बैठेंगे तब आप लोग देखेंग। बहुत सारे लोग मिल गए हैं।

देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में एक बड़ा ही ऐतिहासिक कदम लिया गया है। अपने सवाल पूछा कितने विपक्षी पार्टी को इकट्ठा करना है तो देखिए यह एक प्रोसेस है और विपक्ष का जो देश के लिए विजन है उसको हम बढ़ावा देंगे। जितनी भी पार्टियां हमारे साथ चलेगी उन सब को एक साथ लेकर चलेंगे जो देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। उसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो इंस्टिट्यूशन पर आक्रमण हो रहा है। देश पर आक्रमण हो रहा है। उसके उसके खिलाफ हम सभी एक साथ मिलकर खड़े होंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT