logo

UP में बीजेपी 'बंदूक के दम पर' चला रही सरकार, योगी इस्तीफा दें- असदुद्दीन ओवैसी

दैोेग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ कि शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को बाद से यूपी पुलिस की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस मामले पर अब सियासत गर्मा गई है। विपक्षी दल लगातार सीएम योगी अदित्यनाथ पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  ने सीएम यागी पर सवाल खड़े करते हुए इस्तीफे की मांग की है।  ओवैसी ने कहा कि यूपी में बीजेपी 'बंदूक के दम पर' सरकार चला रही है।इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से कमेटी बनने की मांग की है।

इस घटना की निंदा करने का शब्द नहीं 
ओवैसी ने कहा कि कहा जो हत्या प्रयागराज में हुई है उसकी पूरी जिम्मेदारी यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ की है। अगर उनमें संवैधानिक नैतिकता जिंदा है तो अपने पद में इस्तीफा दें। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि मैं शुरू से कहता था कि यूपी में भाजपा सरकार कानून के मुताबिक नहीं बल्कि बंदूक के दम पर सरकार चला रही है। हमलोग लगातार इस बात को दोहरा रहे थे। आज भी इस बात को बोल रहे हैं। लेकिन सबको लगता है कि हम बस ऐसे ही हवा में बात कर रहे हैं। मेरे पास इस घटना की निंदा करने का शब्द नहीं है। इस घटना के बाद लोगों का संविधान पर से विश्वास कम होगा।

 


SC से जांच कमेटी बनाने की मांग की
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से मांग करता हूं कि इस घटना के जांच के लिए अपनी निगरानी में एक कमेटी का गठन करे। इसके साथ ही उन्होंने SC से गुजारिश करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर स्वत: संज्ञान ले। इस मामले पर एक तय पर जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने अपील कि जांच कमेटी में कोई भी अधिकारी यूपी का न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि हत्या को दौरान वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सर्विस से निकाल देना चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT