दिल्ली:
संसद का शीतकालीन सत्र (Parliament winter session 2022) 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने शुक्रवार को दी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा (Will start from 7th December and run till 29th December )। इस दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल सत्र के दौरान हम विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।''
Winter Session, 2022 of Parliament will commence from 7 December & continue till 29th December having 17 sittings spread over 23 days. Amid Amrit Kaal looking forward to discussions on Legislative Business & other items during the session. Looking forward for constructive debate. pic.twitter.com/4LnYvEaUmd
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) November 18, 2022
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पहला सत्र
संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद हो रहा है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान 12 नवंबर को हो चुका है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में मतगणना 8 दिसंबर को होगी। बता दें कि यह पहला सत्र होगा, जिसके दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जो राज्यसभा के सभापति हैं। उच्च सदन में कार्यवाही का संचालन करेंगे। सरकार आगामी सत्र के दौरान पारित होने वाले विधेयकों की एक सूची तैयार करेगी, जबकि विपक्ष जरूरी मामलों पर चर्चा की मांग करेगा।

मानसून सत्र 18 जुलाई को हुआ था शुरू
बता दें कि इस साल का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था और 8 अगस्त को स्थगित हुआ था। इस सत्र में 22 दिनों की अवधि में 16 सत्र हुए थे। सत्र के दौरान लोकसभा में छह विधेयक पेश किए गए। पिछले सत्र के दौरान सात विधेयक लोकसभा और पांच विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित किए गए। एक विधेयक वापस ले लिया गया। सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों की कुल संख्या 5 थी।