द फॉलोअप डेस्क
मधुमक्खियों के हमले में 25 लोग घायल हो गये हैं। इनमें से 12 की हालत गंभीर और 8 की हालत अति गंभीर बतायी गयी है। मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, आसिरगढ़ किले में पेश आया है। यहां कुछ लोग पर्यटन के लिए किला देखने आये थे। मिली खबर के मुताबिक, इसी बीच किसी बच्चे ने किले में मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इसकी जद में 25 पर्यटक आ गये। कई लोग मधुमक्खियों के झुंड से बचने के लिए एक किलोमीटर तक भागते दिखे।

घटना का वीडियो हुआ वायरल
एक पर्यटक ने इस घटना का वीडियो शूट कर इसे वायरल कर दिया है। इसमें लोग मधुमक्खियों के झुंड से बचने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग अपने कपड़े उतार कर वाहनों के पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं। तीन मिनट के इस वीडियो फूटेज में कई पर्यटक एक दूसरे से टकराते औऱ वाहनों से लिफ्ट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कई पर्यटक एक किलोमीटर तक भागते दिखाई देते हैं। इनमें से कई लोग रुमाल से अपना चेहरा ढंक कर भागते दिखाई देते हैं।

घायलों को अस्पताल में एडमिट किया गया
मिली खबर मधुमक्खियों के हमले में घायल सभी लोगों को पास के जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। चिकित्सकों ने 25 घायलों में से 12 की हालत गंभीर बताई है। वहीं 8 लोगों की हालत अति गंभीर है। हालांकि इलाज के बाद इनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -