logo

कोलकाता में पाया गया किलर प्लांट फंगस से संक्रमित व्यक्ति, दुनिया का पहला मामला

killer_plant_fungus.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कोलकाता में एक ऐसी बीमारी का पता चला है जिसे सुनकर स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है। यहां एक मरीज में किलर प्लांट फंगस की बीमारी का पता चला है। किलर प्लांट फंगस यानी कि पौधों में होने वाले रोग। बता दें कि यह दुनिया का पहला मामला है। वहीं जिस व्यक्ति में यह संक्रमण पाया गया है उनकी उम्र 61 साल है। वह पेशे से प्लांट माइक्रोलॉजिक है। जो सड़ने वाली सामग्री जैसे मशरूम और विभिन्न पौधों के फंगस पर रिसर्च करता है और इस पेशे में उसने काफी समय बिताया है।


संक्रमित व्यक्ति में ये दिक्कत
बता दें कि संक्रमित व्यक्ति को लगातार खांसी, कर्कश आवाज, निगलने में दिक्कत, गले में खराश और करीब तीन महीने से सुस्ती या थकान बनी रहने की शिकायत थी। इसके बाद जांच में उन्हें फंगल बीमारी से पीड़ित पाया गया। वह दुनिया में पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें ऐसा संक्रमण हुआ है जो पौधों को प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह दिखाता है कि प्लांट फंगस के लगातार संपर्क में रहने से कैसे प्लांट इन्फेक्शन इंसान में फैल सकता है।


चेस्ट के सीटी स्कैन में आई ये रिपोर्ट
डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित शख्स मशरूम और दूसरे प्लांस फंगस पर लंबे समय से अपने शोध के सिलसिले में काम कर रहे थे। डॉक्टरों ने उनका एक्स-रे और सीटी स्कैन किया। चेस्ट का एक्स-रे नॉर्मल रहा लेकिन सीटी स्कैन की रिपोर्ट आई तो पता चला कि उनके गर्दन में फोड़े जैसा (Paratracheal Abscess) कुछ हुआ है। यह इतना खतरनाक होता है कि सांस लेने के रास्ते को ब्लॉक कर सकता है और घातक संक्रमण दे सकता है। अगर जल्दी इलाज नहीं मिला तो व्यक्ति की मौत हो सकती है। डॉक्टरों ने मवाद निकाला और एक सैंपल जांच के लिए WHO से जुड़े फंगस रिसर्च सेंटर को भेज दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT