logo

जिसने 16 हजार मरीजों के दिल का किया इलाज, उनकी हार्ट अटैक से हुई मौत

gaurav1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गुजरात के जाम नगर के एक हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की खुद हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉक्‍टर गौरव गांधी 41 साल के थे।  लोगों को यह बहुत शॉकिंग लग रहा है कि जो खुद हार्ट के विशेषज्ञ थे उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जबकि अब तक उन्होंने हजारों लोगों को ठीक किया है। वह नामी कॉर्ड‍ियाल‍िस्‍ट्स में शुमार रहे हैं। उन्होंने अपने मेडिकल करियर में 16,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया है। जानकारी के मुताबिक

डॉ. गौरव गांधी को जब हार्ट अटैक आया वो उस समय अपने घर से अस्पताल के लिए निकल रहे थे। उसी समय उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनको जी. जी. अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। 


हर कोई रह गया हैरान 
डॉ. गौरव गांधी की हार्ट अटैक से मौत पर हर कोई हैरान और परेशान है। प्रसिध्द कॉर्ड‍ियाल‍िस्‍ट्स की हॉर्ट अटैक कैसे मौत हो गई। जानकारी के मुताब‍िक गौरव गांधी ने एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई जामनगर से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढ़ाई अहमदाबाद से पूरी की थी। इसके बाद से गौरव गांधी जामनगर में दिल के मरीजों का इलाज कर रहे थे। उन्होंने काफी कम समय में अपनी बेहतरीन चिकित्सा सेवा से अच्छा नाम कमा ल‍िया था। उनको उत्‍कृष्‍ट च‍िक‍ित्‍सा सेवाओं और च‍िक‍ित्‍सा क्षेत्र में र‍िसर्च के ल‍िए सम्‍मान‍ित क‍िया जा चुका है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N