logo

महिला को नोचता रहा पिटबुल डॉग, परिवार खड़ा तमाशा देखता रहा; हुई FIR

pitbull1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में पालतू कुत्ते का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर एक महिला पिटबुल डॉग ने हमला कर बुरे तरीके से घायल कर दिया। मामला दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके की है। जहां एक महिला ने पड़ोसी के पालतू पिटबुल को उसके घर के बाद शौच कराने से मना किया तो कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि जब कुत्ता महिला पर हमला कर रहा था तो उस वक्त कुत्ते के मालिक वहीं मौजूद थे, सारा तमाशा देख रहे थे लेकिन कुत्ते को नहीं रोका। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पड़ोसी परिवार के खिलाफ महिला ने FIR दर्ज कराई है। 


पड़ोसियों के उकसाने पर कुत्ते ने किया हमला -रिया
मामला 3 नवंबर का है। दिल्ली के स्वरूप नगर गली नंबर 14 में रहने वाली महिला रिया देवी ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ोसी अपने कुत्ते को हमारे घर के सामने शौच करवा रहे थे। इसी लिए मैं उन्हें मना करने गई थी। जो वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के उकसाने पर कुत्ते ने उनपर हमला किया है। कुत्ते ने महिला ने 3 जगह काटा।


क्या है वीडियो में
वीडियो सामने आया है उसमें रिया एक महिला के आगे खड़ी है। दोनों में बहस हो रही है। तभी वहां घूम रहा कुत्ता वहां जाकर खड़ा हो जाता है। वहां एक लड़का खड़ा होता है जो पिटबुल को देखकर पीछे हो जाता है। फिर पिटबुल अपने मालकिन के पास जाकर खड़ा हो जाता है। इतने में पिटबुल रिया पर हमला कर देता है। रिया चीखने लगती है और वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। पड़ोसी परिवार की ओर से एक लड़की कुत्ते को पकड़ती है लेकिन कुत्ता उससे नहीं संभल पाता है। वह फिर रिया की ओर दौड़ता है। रिया उसे पत्थर मारती है। पिटबुल रिया को कई जगह पर काट चुका होता है। कई सारे लोग आ जाते हैंष तब जाकर युवक पिटबुल को पकड़ता है।