logo

धनबाद की जनता को प्रधानमंत्री ने सौंपा काम, बोले- जो रैली में नहीं आ पाये उनको मेरा प्रणाम कहना

modi_in_dhanbad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के बरवाअड्डा में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। देश में गरीबों की मुश्किल जितना कम हो। मैं उसका प्रयास करता हूं। गरीब से लोगों को बाहर निकालना है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं। और भी लोग बाहर आएंगे। विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड बनाना होगा। आपको मेरा एक काम करना होगा। यहां से जाने के बाद अपने घर के आसपास, पड़ोसियों, गांव में जो लोग रैली में नहीं आ पाए उनको बताइये कि मैं धनबाद आया था। आपको प्रणाम कह रहे थे। मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। धूप में खड़े लोगों को नमन करता हूं। इसके बाद अंत में मोदी ने लोगों ने भारत माता की जय कहने का अपील किया। हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा है कि जोर से बोलिएं जेलों में भी गूंज सुनाई देनी चाहिए।

जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है

पीएम ने कहा कि भाजपा का मकसद है विकास, विकास, तेज विकास। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के दुश्मन हैं। नॉर्थ कर्णपुरा का बिजली का कारखाना इसका विकास पिछली सदी की अंत में बाजपेयी कर के गये थे। लेकिन फिर कांग्रेस आई और प्रोजेक्ट पर ताला लग गया। 2014 में मोदी ने इसे जिंदा करने की गांरंटी दी थी। आज उस बिजली से अनेकों घर रौशन हो रहे हैं। आज उनका घर भी रौशन हो रहा है जिनके घर बिजली नहीं था। धनबाद में करीब 1 लाख घरों में पहली बार 1 लाख मुफ्त कनेक्शन लगा है। इसलिए देश कह रहा है जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है। झारखंड में आपलोग मोदी के कई गारंटियों के गवाह है जो बीते वर्षों में पूरी हुई है। देवघर में झारखंड के दूसरे एयरपोर्ट का शिलान्यांस मैंने 2018 में किया था। 2022 में आपने इसका लोकार्पण करने का मौका आपने मुझे ही दिया था। 2018 में ही मैंने एम्स की आधारशिला रखी थी और 2022 में इसका लोकार्पण मैंने ही किया।

 

सिंदरी हर्ल कारखाना का पीएम ने किया उद्घाटन

गौरतलब है कि पीएम मोदी आज धनबाद दौरे पर हैं। पीएम ने यहां सिंदरी हर्ल कारखाना का उद्घाटन किया। साथ ही धनबाद रेल मंडल की सात योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जो करीब 13 हजार 700 करोड़ की हैं। इसके बाद पीएम बरवाअड्डा में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। यहां आए हुए लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी की इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम में तीन लोकसभा और 18 विधानसभा क्षेत्र से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पूरे सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एसपीजी के हाथों में है। वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।