logo

करियप्पा ग्राउंड : मुझे गर्व है कि मैं NCC का सक्रिय सदस्य था, करियप्पा ग्राउंड में बोले प्रधानमंत्री

मुझे गर्व है कि मैं NCC का सक्रिय सदस्य था, करियप्पा ग्राउंड में बोले प्रधानमंत्री

दिल्ली: 

दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम मोदी भी इसमें शामिल हुये। प्रधानमंत्री ने करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी कैडेट के परेड का निरीक्षण किया। सलामी ली। उन्होंने मार्च पास्ट की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को पदक से भी नवाजा। व्यक्तिगत तौर पर उनसे बातचीत की। 

एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई वीरता
करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी कैडेड्स ने अपनी कला और वीरता का प्रदर्शन किया। तीनों टुकड़ियों ने अपनी-अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। विमान के जरिये स्टंट भी किया। इस दौरान कैडेट्स ने युद्ध कला का भी बखूबी प्रदर्शन किया। कैडेट्स की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। पीएम ने यहां कैडेट्स को संबोधित भी किया। 

1 लाख से ज्यादा नए कैडेट्स जोड़े गये
पीएम ने कहा कि बीते 2 वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों से 1 लाख से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स को जोड़ा गया है। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से ये काफी अहम है। कहा कि आज के ये एनसीसी कैडेट्स, कल सेना के अलग-अलग अंगों का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती सुनिश्चित करेंगे। इनमें आज से ही राष्ट्रप्रेम और वीरता की भावना विकसित हो रही है। 

एनसीसी को मजबूत करने को उठाए कदम
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भी एनसीसी का सक्रिय सदस्य था। हमारी सरकार एनसीसी को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। रैली में इनती बड़ी संख्या में गर्ल कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। ये बदलाव आज भारत देख रहा है।