logo

मनीष कश्यप को PM मोदी भी जानते हैं, मनोज तिवारी के इस बयान के क्या हैं सियासी मायने

MK.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व सिंगर मनोज तिवारी ने एक बयान में कहा कि मनीष कश्यप के बारे में देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी जानते हैं। उन्होंने ये बयान मनीष से उनके घर जाकर मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिया। तिवारी के इस बयान से बिहारी का सियासी पारा एक बार फिर से उपर चला गया। कयास अराई यहां तक होने लगी है कि मनीष कश्यप बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। गौरतलब है कि फेक न्यूज प्रसारण के सिलसिले में जेल जा चुक मनीष कश्यप, रिहाई के बाद इन दिनों में सुर्खियों में बने हुए हैं। 

क्या कहा मनोज तिवारी ने 

मनीष कश्यप से उनके गांव जाकर मिलने के मनोज तिवारी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के खास साथियों में से एक है। यहां तक कि वे कहां आते-जाते हैं, किन लोगों से मिलते हैं, इसकी खबर भी अक्सर मोदी को रहती है। इस लिहाज से अगर वे मनीष कश्यप से मिलने आये हैं, तो उनको कश्यप के बारे में भी पता है। वहीं, कश्यपर के बचाव में तिवारी ने कहा कि अगर बोलने की आजादी पर हमले होते हैं, तो वे इसका विरोध करेंगे। चाहे पीड़ित व्यक्ति कोई भी हो। इस लिहाज से वे औऱ उनकी पार्टी मनीष कश्यप के साथ खड़ी है। मैं सार्वजनिक तौर पर कहना चाहता हूं कि मनीष कश्यप अब अकेले नहीं हैं। 

क्या कहा मनीष कश्यप ने 

मनोज तिवारी के साथ ही मनीष कश्यप भी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कि वे एक पत्रकार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 5000 से अधिक वीडियोज पोस्ट किये हैं। उन्हों सभी राजनीतिक दलों और पार्टियों को निशाना बनाया है। किसी ने उनपर हमला नहीं किया। कहा, उन्होंने अपने वीडियोज में बीजेपी की भी आलोचना की। लेकिन बीजेपी ने उनके खिलाफ कभी एक्शन नहीं लिया। न ही उनके घऱ की कुर्की जब्ती करायी। लेकिन जो लोग उनका शत्रु बने हैं, वे यानी मनीष कश्यप उनको पहचान गये हैं। ऐसे लोगों को समय रहते खुद ब खुद जवाब मिल जायेगा। उनके प्रशंसक और उनके फॉलोअर्स इसका जवाब देंगे।