logo

जानलेवा हमला : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को गोली मारे जाने पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

modi_new.jpg

डेस्क:
आज सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है। घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ''मेरे प्रिय मित्र शिंज़ो आबे पर हुए हमले से बहुत दुखी हूँ। हमारी संवेदनाएँ और दुआएँ उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं.''

घटना पर राहुल गांधी ने भी जताया दुख
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिंज़ो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर हमले की ख़बर सुनकर स्तब्ध हूँ। उन्होंने भारत और जापान के संबंधों को प्रगाढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की दुआ करते हैं।मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ है।

अमेरिका और इंडोनेशिया ने जल्द स्वस्थ्य होने कि कामना की
आज हुए घटना पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने चिंता जताते हुए गहरा दुख जताया है।G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने इंडो​नेशिया के बाली पहुँचे एंटनी ब्लिंकेन ने संवाददाताओं से कहा कि यह पल बहुत ज़्यादा दुखद है। इस घटना पर अमेरिका बहुत दुखी और चिंतित है। वहीं इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मार्सुदी ने भी शिंज़ो आबे के जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि शिंज़ो आबे को गोली लगने के तुरंत बाद कार्डियक अरेस्ट भी आया है।