logo

सौगात : देश की पहली वाटर मेट्रो सर्विस का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें खासियत

water_metro.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने केरल में देश के पहले वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन किया है। यह सेवा आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी। इसमें 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल होंगे। प्रोजेक्ट के पहले चरण के रूप में सेवा जल्द ही हाईकोर्ट-वाइपिन टर्मिनलों से व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनलों तक शुरू होगी। मोदी ने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बता दें कि पीएम दो दिवसीय केरल दौरे पर गए हैं। जहां पीएम ने सोमवार को कोच्चि में मेगा रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

ये हैं वाटर मेट्रो की खास बातें

  • वॉटर मेट्रो वातानुकूलित होगी। रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं दी जाएंगी। शुरुआत में 23 बोट्स और 14 टर्मिनल के साथ इसकी शुरुआत होगी। हर एक मेट्रो में 50 से 100 यात्री सवारी कर सकते हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया है कि प्रोजेक्ट को 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्टर को केरल सरकार और जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू फंडिंग देगा।
  • वॉटर मेट्रो की शुरूआत के बाद द्वीपों के बीच कनेक्टिविटी आसान होगा। यह मेट्रो बैटरी द्वारा संचालित किया जाएगा। इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। केरल के विकास के लिए यह तुरूप का इक्का साबित होगा। यह मेट्रो भूपरिवहन का अच्छा विकल्प है। यह टिकाऊ, नियमित और शानदार परिवहन व्यवस्था है जो बहुत कम कीमत में मिल जाएगी।
  • इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनल्स से व्याटिला-कक्कनाड़ टर्मिनल्स तक सर्विस शुरू की जाएगी। यात्री 'कोच्चि-1' कार्ड का यूज करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा वे डिजिटल तरीके से टिकट बुक भी कर सकते हैं।

इस दिन से चलेगी मेट्रो-
मुसाफिरों के लिए वाटर मेट्रो 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी। पहली मेट्रो हाईकोर्ट-वाइपिन रूट पर चलेगा। जबकि दूसरी रूट वइटिला-क्ककानाड पर मेट्रो सेवा की शुरूआत 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे से होगी। हाईकोर्ट वाटर मेट्रो टर्मिनल से वाइपिन तक जाने में 20 मिनट से भी कम का समय लगेगा। जबकि वइटिला और कक्कानाड टर्मिनल के बीच की दूरी 25 मिनट में तय होगी। मेट्रो सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT