डेस्क:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) में आज सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) समेत कई नेताओं ने शोक संवेदना जताई है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। हमारी घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।
I had many interactions with Mulayam Singh Yadav Ji when we served as Chief Ministers of our respective states. The close association continued and I always looked forward to hearing his views. His demise pains me. Condolences to his family and lakhs of supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/eWbJYoNfzU
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
रक्षा मंत्री ने शोक संवेदना प्रकट की
देश के रक्षा मंत्रि ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 10, 2022
झारखंड में मुख्यमंत्री ने जाहिर ने शोक संवंदना
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर से आहत हूँ। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले आदरणीय नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गए।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। (2/2)
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 10, 2022
बाबूलाल मारंडी ने जताया दुख
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मारंडी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर नेताजी के परिजनों व शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।
देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 10, 2022
ईश्वर नेताजी के परिजनों व शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। pic.twitter.com/WBwA3cZqtH
अर्जून मुंडा ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से गहरा दुःख हुआ।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।उनके परिजनों और समर्थकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति। @samajwadiparty
समाजवादी पार्टी के संस्थापक,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से गहरा दुःख हुआ।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।उनके परिजनों और समर्थकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।@samajwadiparty pic.twitter.com/u7OMteK1Km
— Arjun Munda (@MundaArjun) October 10, 2022