द फॉलोअप,बिहार
PM मोदी ने आज 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को प्रसारित किया। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की भी चर्चा की गई, जिसे CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी के मन की बात को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विशेषताओं को जनता के सामने रखकर लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम #MannKiBaat को "लोकसेवक आवास" में श्रवण किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 31, 2026
आज आदरणीय मोदी जी ने बिहार के जर्दालू आम, Men's 100 meter Race में national record, चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं समेत अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरण… pic.twitter.com/gPvqoTllqH
सत्तू और जर्दालु आम को मिला राष्ट्रीय मंच
सीएम ने कहा कि इस बार के कार्यक्रम में बिहार का विशेष उल्लेख राज्यवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भीषण गर्मी से राहत देने वाले बिहार के पारंपरिक एवं पौष्टिक पेय सत्तू तथा राज्य के प्रसिद्ध जर्दालु आम का उल्लेख किया जाना बिहार की समृद्ध कृषि और खाद्य परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी तथा उनके उत्साह में वृद्धि होगी।

बिहार की सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान
सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा इन विशेषताओं को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने से राज्य के लोगों का मनोबल बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने बिहार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के परिश्रमी किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों के योगदान की भी सराहना है।