logo

दिल्ली : केवल आजादी का उत्सव भर नहीं है आजादी का अमृत महोत्सव: नरेंद्र मोदी

a36.jpg

डेस्क: 

दिल्ली में वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव केवल 75 साल का उत्सव नहीं है बल्कि भारत की आजादी के नेताओं द्वारा देखे गए स्वतंत्र भारत के सपनों में जश्न मनाने, पूरा करने, नया जोश भरने तथा नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का क्षण है। हमें इसका ध्यान रखना होगा। 

आजादी के अमृत महोत्सव में सिक्का लांच
पीएम मोदी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित नए सिक्के लॉंच किए गये हैं। वे लगातार लोगों को अमृत काल के लक्ष्यों की याद दिलाएंगे और उनको राष्ट्र के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हमें आजादी के 75 वर्षों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए विकास की दिशा में काम करना होगा। 

भारत ने हर दिन विकास के लिए नया कदम उठाया
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 8 साल में भारत ने हर दिन नए कदम उठाये हैं। हर दिन कुछ नया करने की कोशिश की है। इस दौरान राष्ट्र में जनभागीदारी बढ़ी है। लोगों ने राष्ट्र के विकास को गति दी है। गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया गया है। पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने गरीबों को सम्मान का जीवन जीने का मौका दिया है।