logo

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी- 22 जनवरी तारीख नहीं बल्कि नए काल चक्र का उद्गम है

सद्ग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए है। त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा, हमारे प्रभु राम आ गए हैं। कितना कुछ कहने को है, लेकिन मेरा चित्त अभी भी उस पल में लिन है।  हमारे रामलला अब टेंट में नहीं इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। ये क्षण अलौकिक है, ये पल पवित्र है। 22 जनवरी 2024 का यह सूरज एक अद्बुध आभा लेकर आया है।  ये एक तारीख नहीं ये एक नए काल चक्र का उद्गम है। 


सदियों के धैर्य की धरोहर मिली 
राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उस्साह बढ़ता ही जा रहा था। आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ कर राष्ट्र आज से हजार साल बाद भी लोग आज के इस तारीख की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल के जी रहे हैं। इस साक्षात होते देख रहे है। जहां राम का काम होता है वहां हनुमान अवश्य विराममान होते हैं। मैं उन्हें भी प्रमाण करता हूं। माता सीता,भगवान लक्ष्मण को भी प्रमाण करता हूं।

मैं भगवान राम से क्षमा मांगता हूं
हमसे कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ गलती जरूर हुई होगी इस कारण से इतनी सदियों तक हम इस दिन को नहीं देख पाए। मैं भगवान राम से क्षमा मांगता हूं। आशा करता हूं आज हमें राम अवश्य क्षमा करेंगे। प्रभु श्रीराम को यहां तक लाने के लिए कठिन लड़ाई लड़ी गई है। न्याय के प्रर्याय प्रभु राम का मंदिर न्यायवद्ध तरीके से बना है। आज पूरा देश दीवाली मना रहा है। आज शाम घर-घर राम ज्योति जलाई जाएगी।