डेस्क:
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कार एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटें आई हैं। उनके जल्दी ठीक होने के लिए फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ऋषभ की मां को फोन कर उनसे बात की। उन्होंने ऋषभ की मां से उनका हालचाल पूछा। ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट को लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा पंत के कार हादसे की खबर से मन व्यतीत है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।
Distressed by the accident of noted cricketer Rishabh Pant. I pray for his good health and well-being. @RishabhPant17
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
30 दिसंबर को हुआ हादसा
बता दें कि 30 दिसंबर को ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। वह खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार सड़क पर कई पलटियां खाकर करीब 300 मीटर पर घिसटी। हादसे के वक्त वहां से हरियाणा रोडवेज की बस गुजर रही थी। उसके ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और ऋषभ पंत को बचा लिया। इसके बाद पंत को रूड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं।

PM ने मां को खोया
PM मोदी की मां का निधन भी शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हुआ था। वह 100 साल की थीं। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां हीराबा के निधन पर पीएण ने एक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बता दें कि मां हीराबा को पीएम ने अपने भाई के साथ मिलकर मुखाग्नि दी थी। हीराबेन मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट में लाया गया था, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी।
