logo

नई दिल्ली : शेख हसीना 3 साल बाद भारत में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया जोरदार स्वागत 

shekh.jpg

नई दिल्ली:

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आई हुई हैं। वह चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने शेख हसीना से मुलाकात की।  शेख हसीना ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है। इन मुद्दों के साथ, मुझे लगता है कि हम दोनों देश एक साथ काम करते हैं ताकि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जीवन मिल सके। 


पीएम मोदी से होगी व्यापक बातचीत 
शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। हमारे देश की आजादी में भारत ने हमारा साथ दिया। मैं भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं। उन्होंने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही दोनों ही शीर्ष नेताओं के बीच मंगलवार को अलग से बैठक होगी। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। वह आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगी, जिसके बाद दोनों पक्ष रक्षा, व्यापार और नदी-जल बंटवारे के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के उपायों की रूपरेखा पेश कर सकते हैं।


तीन साल बाद भारत में 
 बता दें कि 3 साल बाद शेख हसीना भारत आईं हैं। इससे पहले वो 2019 में भारत आई थीं। मार्च 2021 में मोदी बांग्लादेश गए थे।  जानकारों का कहना है कि हसीना कुछ संवेदनशील विषयों को भी उठाना चाहती हैं और भारतीय नेतृत्व से बात करना चाहती है। बांग्लादेश में 2023 में चुनाव होने हैं और हसीना की भारत यात्रा का असर चुनावों पर पड़ने की भी संभावना है। इसलिए वो बांग्लादेश के हित के मुद्दों को उठाना चाह रही हैं ताकि अपने देश वापस लौट कर वो जनता को बता पाएं कि भारत से क्या आश्वासन लेकर लौटी हैं।