logo

पीएम नरेंद्र मोदी का लालू यादव पर हमला, कहा- नौकरी का झांसा देकर ली जमीन

मोदी_लालू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पीएम नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने लालू यादव का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि नौकरी का झांसा देकर जमीन ली गई है। इस मामले में साल 2014 के बाद सुधार आई है। बता दें कि लालू यादव पर जमीन के बदले नौकरी मामले में हमला बोला है। 

रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया

ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था जो सामान्य मानव के जीवन का इतना बड़ा हिस्सा है उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था। हालत ये थी कि रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी। ग़रीब लोगों की ज़मीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से दिल्ली छावनी तक राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखायी और इसे रवाना किया।