logo

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया जमशेदपुर में दावा- झारखंड में NDA की बनेगी अगली सरकार

news158.jpg

जमशेदपुर 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जमशेदपुर में दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार एनडीए की अगली सरकार बनेगी। जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में पीएम मोदी ने कहा, मैं करमा पर्व की आपको बधाई देता हूं। उत्सव के इस माहौल में आज झारखंड को 6 नई वंदे भारत ट्रेन मिली है। इसका बड़ा फायदा मध्यम वर्ग को होगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार और प्रगति के अवसर बनेंगे। साथियों आज झारखंड के हजारों गरीबों पीएम आवास योजना के को पक्के घर मिले हैं। इनमें से ज्यादातक घर माता बहनों ने नाम पर है। आज आपका ये भाई अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया। साथियों कुछ ही महीने पहले मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपका आशीर्वाद मांगने झारखंड आया था। आप उस तपती गर्मी मे भी मुझे अपना आशीर्वाद देने आये थे।  

 

इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के नाम पर 300-300 की वसूली की जा रही है। अबुआ आवास के नाम पर 25 हजार की वसूली हो रही है। केंद्र सरकार के योजनाओं पर भी ये पिछली दरवाजे से घुसकर वसूली कर रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि यहां की सरकार ने पेट्रोल डीजल देने की बात कही थी। किसी को मिला क्या। वो योजना भी झूठा दिलासा था। अब ये महिलाओं को पैसे देने के नाम पर नये नये तिकड़म लगा रहे हैं। इसलिए आपको ऐसे धोखेबाजों को सरकार से निकलना है। साथियों वादे करना और वादे पूरा करना सिर्फ बीजेपी करती है। 


पीएम ने कहा कि आपको याद होगा ढेर सारी घोषणाएं कांग्रेस ने भी की थी। कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में एक एक लाख देने का वाद किया लेकिन जब महिलाएं पैसा मांगने गई तो महिलाओं को अपमानित किया। बस झूठ की दुकान खोली जा रही है। जेएमएम वाले भी जब-जब कुछ देने की बात करें तो सावधान हो जाइए। जब भी ये कुछ देने की बात करेंगे तो आपके ही जेब पर डाका डालेंगे। महिला मंईया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं से 300 रुपये मांगे जा रहे हैं। 


 

Tags - PM Narendra Modi NDA Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live