logo

दिल्ली : थोड़ी ही देर में PM मोदी लॉन्च करेंगे भारत में 5G सर्विस, कई दिग्गज बिजनसमैन रहेंगे मौजूद

5G1.jpg

दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM  Narendra Modi) आज भारत में 5G सर्विस की शुरुआत (5G service launching in India) करने वाले हैं। इसकी शुरुआत Airtel वाराणसी (Airtel Varanasi) से और jio अहमदाबाद (jio ahmedabad) के एक गांव से की जाएगी। इस दौरान दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहेंगे। इस सर्विस का देश को काफी लम्बे समय से देश को इंतजार था। इवेंट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और कुमार मंगलम बिरला (Kumar Mangalam Birla) जैसे दिग्गज बिजनसमैन भी शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली के प्रगति मैदान से करेंगे लॉन्च
जानकारी के लिए बता दें कि शुरूआती दौर में पीएम नरेंद्र मोदी कुछ चुनिंदा शहरों में ही 5G सर्विस को लॉन्च करेंगे। उसके बाद धीरे-धीरे इस सर्विस को पूरे देश में फैलाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत पर 5G का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक हो सकता है। इस सेवा की शुरुआत आज नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन मोबाइल कांग्रेस के छठे एडिशन में किया जाएगा। यह इवेंट आज से लेकर 4 अक्टूबर तक चलेगी।