logo

Crime : बीएस येदियुरप्पा की नातिन के शव का पो'स्ट'मॉ'र्ट'म करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा! 

बीएस येदियुरप्पा की नातिन के शव का पो'स्ट'मॉ'र्ट'म करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा! 

बेंगलुरु: 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। सौंदर्या का शव बेंगलुरु स्थित एक निजी अपार्टमेंट से लटका मिला। शव का पोस्टमॉर्टम बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल में किया गया। अस्पताल के फॉरेंसिंग विभाग के एचओडी डॉ. सतीश ने बताया कि पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है। हम रिपोर्ट सौंपेंगे। 

पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है
अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। इस बीच अस्पताल पहुंचे कर्नाटक के कानून मंत्री केसी मधुस्वामी ने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिली तो मैं अस्पताल पहुंचा। हमें कारण नहीं पता है। पोस्टमॉर्टम खत्म हो चुका है। जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। 

येदियुरप्पा के आवास पर पहुंचे लोग
गौरतलब है कि सौंदर्या, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मा की बेटी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक सौंदर्या पेशे से चिकित्सक थीं। 2 साल पहले उनका विवाह हुआ था। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। बीएस येदियुरप्पा के करीबी उनके आवास पहुंच रहे हैं। घटना ने कर्नाटक में हलचल मचा दी है। हर कोई घटना से स्तब्ध है।