द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु कहे जाने वाले और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक जताया है और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बड़ी क्षति बताया है। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में लिखा कि "उन्होंने आदिवासी पहचान और झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर अपने काम के अलावे, उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य के रूप में भी योगदान दिया, खासकर आदिवासी समुदायों के कल्याण पर उनका जोर हमेशा याद रखा जाएगा"।
उन्होंने आगे लिखा "मैं उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार के अन्य सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं"।
.jpg)