डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendre Modi) आज महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सुबह नागपुर पहुंचे। यहां देश की छठवीं नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur-Bilaspur Vande Bharat Express) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath shinde) भी मौजूद रहे। ये वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर (महाराष्ट्र) को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जोड़ेगी। बता दें कि ये देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है।

नागपुर मेट्रो के फेज 2 का किया शिलान्यास
पीएम ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की यात्रा की। उन्होंने इस दौरान छात्रों से भी बातचीत की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस सफर की कुछ तस्वीर पीएम ने अपने ट्वीटर हेंडल पर भी साझा किया है। इसके साथ ही पीएम ने यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों से भी बातचीत की। इस दौरान पीएम खूब ठहाके लगाते नजर आए। पीएम ने नागपुर मेट्रो में सफर करने के लिए अपना टिकट खरीदा। पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो फेज-1 राष्ट्र को समर्पित किया और 'नागपुर मेट्रो फेज-2' का शिलान्यास किया। साथ ही पीएम ने नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया।
Interesting interactions on board the Nagpur Metro. pic.twitter.com/SIBtDMwQxj
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2022
जनता को किया संबोधित
मोदी ने इन योजनाओं को लेकर जनता को भी संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा, "आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उनमें दो खास बातें हैं। ये दोनों अलग तरह के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हैं। जैसे वंदे भारत और एम्स अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट हैं। जैसे गुलदस्ते में कई फूल होते हैं, वैसे ही विकास का गुलदस्ता है, जिसकी खूश्बू निकलकर दूर-दूर तक फैलेगी। पहली बार देश में ऐसी सरकार है, जिसने इन्फ्रास्ट्रक्चर को एक मानवीय स्वरूप दिया है। हमारी सारी परियोजनाओं में एक ह्यूमन टच रहा है। जब इन्फ्रास्ट्रक्चर के कामों में संवेदना नहीं होती, उनका मानवीय स्वरूप नहीं होता। सिर्फ लोहा, पत्थर दिखता है, तो उसका नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है।"

समृद्धि महामार्ग का किया उद्घाटन
PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में 520 किमी लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां ढोल बजाकर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ ढोल भी बजाया। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे का पहला चरण पूरा हो गया है। 6 लेन के एक्सप्रेसवे को ‘समृद्धि महामार्ग’ नाम दिया गया है। PM मोदी ने नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले 520 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 10 जिलों से गुजरेगा।
We are committed to delivering on top quality infrastructure and the Mahamarg between Nagpur and Shirdi is an example of this effort. Inaugurated this modern road project and also drove on the Mahamarg. I am sure it will contribute to further economic progress of Maharashtra. pic.twitter.com/Conx6yBkmR
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2022
AIIMS की दी सौगात
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए भी बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नागपुर में आधुनिक क्षमताओं वाले एम्स का उद्घाटन किया। पीएम ने इस एम्स की आधारशिला जुलाई 2017 में रखी था। यह एम्स पूरे विदर्भ क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में अहम साबित होगा। खासकर गढ़चिरौली, गोंदिया और मेलघाट जैसे क्षेत्र में रहने वालों के लिए इस एम्स की जरूरत लंबे समय से थी।
