द फॉलोअप डेस्क
आप (AAP) के तीन मंत्रियों पर होटल के कमरे लेकर पैसे न देने के आरोप लगे हैं। यह आरोप अकाली दल के चर्चित नेता बिक्रम मजीठिया ने लगाए हैं। दरअसल, आम आदमी पार्टी के तीन मंत्री अमन अरोड़ा, मीट हेयर और हरपाल चीमा ने कुलचे खाने के लिए अमृतसर के एक निजी होटल के कमरे का इस्तेमाल किया। जब वे तीनों कमरे से लौटने लगे तो मैनेजर ने उनसे किराया मांगा। आप के मंत्रियों ने किराया देने से इंकार किये और नाराज होकर वहां से चले गए।

मंत्री ने होटल को भिजवाए नोटिस
मैनेजर को मंत्रियों को कमरे का किराया मांगना महंगा साबित हुआ। बिक्रम मजीठिया के अनुसार मंत्री ने होटल में नोटिस भिजवाना शुरू कर दिया। नोटिस में एम.के होटल को प्रदूषण, उत्पाद शुल्क अधिनियम के साथ खाने की गुणवत्ता को लेकर जिक्र किये गए। उन्होंने कहा कि आप के मंत्रियों से मामूली सा कुलचा खाने लिए होटल के कमरे का इस्तेमाल किया और पैसे मांगने पर होटल को नोटिस भिजवाना शुरू कर दिया। इधर होटल के मालिक ने बार बार नोटिस भेजे जाने के बाद अदालत का सहारा लिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N
