logo

पंजाब में मृत्यु के 3 घंटे बाद जी उठे 80 साल के बुजुर्ग, अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी 

dead1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पंजाब (Punjab) में मृत्यु के 3 घंटे बाद 80 साल के बुजुर्ग फिर से जी उठे। इस समय परिवार वाले उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुए थे। बुजुर्ग का नाम दर्शन सिंह है और वे पंजाब के निसिंग के रहने वाले हैं। हालांकि दर्शन सिंह की सांसें दोबारा चलने लगी हैं, लेकिन वे कुछ बोल नहीं रहे हैं। उनको अस्पातल में एडमिट किया गया है, जहां ICU में उनका इलाज किया जा रहा है। बताते हैं कि इससे पहले चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। उनको वेंडिलेशन पर रखा गया था। चिकित्सकों  के मृत घोषित करने के बाद परिवारवाले उनके अंतिम संस्कार की तैयार में लगे हुए थे। 

क्या है पूरा मामला 

इस चमत्कार के बारे में दर्शन सिंह के छोटे बेटे बलदेव सिंह ने बताया कि उनके 80 वर्षीय पिता हृदय रोग से ग्रस्त हैं। शिकायत बढ़ने पर गुरुवार को वे अपने बड़े बेटे गुरनाम सिंह के पास पटियाला चले गये। वहीं उनको अस्पताल में एडमिट किया गया। इलाज के बाद दूसरे दिन शुक्रवार उनको मृत घोषित किया गया। सांस लेने के लिए लगाया गया वेंडिलेशन पर रखा गया था, उसे भी हटा लिया गया। इसके बाद परिवार क सूचना दी गयी। दर्शन सिंह के शव को वापस निसिंग लाया जाने लगा। इसी बीच रास्त में गाड़ी का टायर फट गया और वो एक झटके के साथ रुक गयी। इसी समय दर्शन सिंह की सांस दोबारा चलने लगी। उनको दो चिकित्सकों से दिखाया गया। दोनों ही चिकित्सकों ने उनके जीवित होने की बात कही। 

घर में हो रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी 

पटियाला से दर्शन सिंह की मौत की खबर निसिंग पहुंची, तो लोग गमगीन हो गये और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। दूर-दराज से संबंधी आकर परिवार को ढांढस बंधाने लगे। बता दें कि दर्शन सिंह निसिंग के समाजसेवी हैं और उन्हीं के नाम पर वो कॉलोनी बसी है, जिसमें वे अभी भी अपने बेटे के साथ रहते हैं। लोगों की जमा होती भीड़ के बीच जब दर्शन सिंह के दोबारा जीवित होने की खबर गांव पहुंची, तो सभी लोग हैरत में पड़ गये। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी ताजा स्थिति बताने से इनकार किया है।