logo

रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

raghuwar_das_oath.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। ओडिशा के राजभवन में राज्य के मुख्य न्यायाधीश डॉ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी ने रघुवर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भुवनेश्वर में शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के कई नेता भी शामिल हुए। बता दें कि शपथ लेने से पहले सोमवार को रघुवर दास भगवान जगन्नाथ के दरबार पहुंचकर दर्शन व पूजन किया। जानकारी हो कि रघुवर दास साल 1977 में बीजेपी के सदस्य बने थे। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सक्रिय राजनीति में आ गए। तभी से वह झारखंड के काफी प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं।

26 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले रघुवर दास गुरुवार (26 अक्टूबर) को बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। रघुवर ने दिल्ली में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पद से इस्तीफा जेपी नड्डा से मिलकर उन्हें सौंपा था। इसके बाद रघुवर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी।

 

झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं रघुवर
उल्लेखनीय है कि रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रहे। झारखंड में बीजेपी के विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही है। रघुवर दास लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं। साल 1977 में वह पार्टी के सदस्य बने। साल 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सक्रिय राजनीति में आ गए। रघुवर दास सबसे पहले 1995 में जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव जीते और विधायक बने। तब से लेकर 2014 तक लगातार 5 बार इस सीट से जीते। 2019 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते विधानसभा का चुनाव हारे। उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N