logo

कल झारखंड में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, ये नेता होंगे शामिल 

RAHUL_13.jpg

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra ) कल यानी 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार झारखंड के गढ़वा एवं पलामू जिले में जारी रहेगी। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया कि कतिपय कारणो से राहुल गांधी यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। न्याय यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अखिल भारतीय एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार उपस्थित रहेंगे। सोनल शांति ने पलामू एवं गढ़वा जिले के कांग्रेस नेताओं ,कार्यकर्ताओ एवं आम जनता से न्याय यात्रा मे भाग लेकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

5 जनवरी को यात्रा रांची पहुंची 
बता दें कि पहले चरण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 जनवरी को पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने शहीद मैदान (पुराना विधानसभा) में सभा को संबोधित किया। ये वही ऐतिहासिक मैदान है जहां करीब दो दशक पहले राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी ने जनसभा की थी। 5 जनवरी को जब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर रहे, तब उन्होंने भी उसी मैदान को जनसभा के लिए चुना, जहां उनकी माता ने जनसभा की थी। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी की चर्चा रही। राहुल गांधी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी।