logo

राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत की सराहना की

sukh_bhg.jpg

रांची : लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत के लोकसभा में प्रदर्शन की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सराहना की है। गुरूवार को नई दिल्ली में सुखदेव भगत ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे झारखंड की राजनीतिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने उनके कामकाज के तरीके को सराहा।
समीर उरांव को हराया था
गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत ने लोहरदगा से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के समीर उरांव को 140,000 मतों  के अंतर से हराकर यह सीट भाजपा से छीनकर कांग्रेस के खाते में डाल दी थी। वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और इस दौरान उनके कामकाज की सराहना होती है।
प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर आये राजनीति में
सुखदेव भगत के पिता गंधर्व भगत स्वतंत्रता सेनानी थे। इसलिए शुरुआत से ही उनके घर का माहौल अलग था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नेतरहाट बोर्डिंग स्कूल से पूरी की। फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीजी के साथ एमफिल किया और बैंक में अधिकारी बन गए। लेकिन मन में कुछ अलग करने की कसक थी, तो नौकरी छोड़कर प्रशासिनक सेवाओं में चले गए। वर्ष 2005 में उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया और फिर राजनीति में आगे बढ़ते चले गये।
 

Tags - rahul gandhiloksabhalohardaga mpsukhdeo bhagat