डेस्क:
9 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश सीमा तवांग (Arunachal Pradesh Border Tawang) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से ही सरकार पर विपक्ष हमलावर है। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) के बाद अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चीन मसले पर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा है कि हमारे जवान पीटे जा रहे हैं,लेकिन सरकार सोई हुई है। सुनना भी नहीं चाहती है। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने निंदा जताई है। कहा है कि इस बयान के लिए सोनिया और प्रियंका को इन्हें पीटना चाहिए।

चीन भारत की सीमा पर युद्ध की कर रहा तैयारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि चीन भारत की सीमा पर युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है व खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और 'अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है।' उन्होंने यह बात भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर की निंदा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी के इस घटिया बयान को सुनकर मेरा खून खौल रहा है… ऐसी देश विरोधी बातें करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राहुल गांधी की पिटाई करनी चाहिए ताकि उनके परिवार के चश्मे-चिराग को कुछ अकल आये और देश के लिये थोड़ी वफ़ादारी आये।
राहुल गांधी के इस घटिया बयान को सुनकर मेरा खून खौल रहा है…
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) December 16, 2022
ऐसी देश विरोधी बातें करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राहुल गांधी की पिटाई करनी चाहिए ताकि उनके परिवार के चश्मे-चिराग को कुछ अकल आये और देश के लिये थोड़ी वफ़ादारी आये@priyankagandhi #RahulGandhi pic.twitter.com/oBPPGmAqJr
सरकार सौनिकों को जवाबी कार्रवाई करने से रोक रही
तवांग में सौनिकों की झड़प को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। पहले महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि भाजपा सांसद के बयान के मुताबिक चीन ने लद्दाख और अरुणाचल में हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया LAC पर हमारे सैनिकों की पिटाई हो रही है। और उन्हें जवाबी कार्रवाई करने से रोक रही है। यह खेदजनक स्थिति है।

घुसपैठ की हुई थी कोशिश
9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों में हाथापाई हुई। 600 चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश की थी। यह पोस्ट यांगत्से में है। भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना के 3 दिन बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे लोकसभा में इस घटना पर 3 मिनट जवाब दिया। कहा- हमारे सैनिकों को कोई गंभीर चोट नहीं है और न ही कोई मारा गया है। इसके करीब एक घंटे बाद चीन ने भी बयान दिया पर उसने तवांग का नाम तक नहीं लिया। इतना कहा कि इंडियन बॉर्डर पर हालात स्थिर हैं। चीन ने विवाद के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया।