पंजाब:
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब से गुजर रही है। जहां पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उनकी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान है। जानकारी के अनुसार पंजाब में राहुल की सुरक्षा में 35 मिनट के अंदर 2 बार चूक हुई है। जहां एक तरफ होशियारपुर में एक युवक सुरक्षा के घेरा पारकर राहुल के गले लग गया। इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। राहुल गांधी के करीब आते ही सुरक्षाकर्मी और नेता एक्टिव हो गए और उन्हें तुरंत उसे वहां से हटाया। इस दोनों घटना के बाद अब सुरक्षाकर्मियों पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इतने सारे सुरक्षाकर्मियों के होते हुए भी कोई व्यक्ति उनके इतना नजदीक कैसे जा सकता है।

थ्री लेयर सुरक्षा में चलते हैं राहुल
बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को पार्टी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिख चुकी है। हालांकि राहुल गांधी की सुरक्षा में यह स्थिति तब है जब वह सबसे ज्यादा सुरक्षा में चलते हैं। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं। जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट CID की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है।

राहुल गांधी ने खुद उस लड़के को अंदर बुलाया
हालांकि, राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। यात्रा के सिक्योरिटी इंचार्ज IG जीएस ढिल्लो ने कहा कि ‘हमने इसे वैरिफाई किया है। राहुल जी ने खुद उस लड़के को अंदर बुलाया था। युवक ने उन्हें गले लगाया है। राजा वड़िंग ने युवक को अलग किया है। वह स्पीड से चल रहे थे, ऐसा करने से स्पीड रुकती है। इसलिए उसे हटाया।‘