द फॉलोअप डेस्क
मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी के दोषी करार किया गया। जिसके बाद उनकी सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया। जिसके बाद उन्हें आधिकारिक आवास को खाली करने को कहा गया था। उन्हें 22 अप्रैल तक आवास को खाली करने के लिए कहा गया था। आज तारीख 22 अप्रैल है। राहुल गांधी आज दिल्ली स्थित तुगलक बंगला लोकसभा सचिवालय को सौंप देंगे। अब राहुल गांधी सोनिया गांधी के साथ उनके घर पर रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने ऑफिस के लिए भी नई जगह की तलाश कर रहे हैं।

सजा पर रोक की मांग खारिज
बता दें कि 20 अप्रैल को मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। जानकारी हो कि राहुल गांधी ने सजा पर रोक की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। एडिशनल सेशन कोर्ट जज आरपी मोगेरा आज कोर्ट में आए और इस याचिका पर केवल एक शब्द कहा- डिसमिस्ड, यानी खारिज। इसका मतलब है कि राहुल गांधी की सजा बरकरार रहेगी। अब राहुल हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT