logo

भारत जोड़ो यात्रा फेज-दो : राहुल गांधी अब पूर्वोत्तर को पश्चिम से निकलेंगे जोड़ने

072.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सियासी गलियारों से लेकर पूरे देश में राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा चर्चा में है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से पार्टी गदगद हैयात्रा को मिले अपार जन समर्थन के चलते हैं इसका विस्तार करने की चर्चा हो रही थी। अब लगभग इस पर मुहर लग गई है। कांग्रेस ने अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसका खाका तैयार हो रहा है। अब पूर्वोत्तर को पश्चिम से जोड़ने के लिए राहुल गांधी यात्रा करेंगे। इस फेज की शुरुआत चीन सीमा पर स्थित अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से होगी और गुजरात के पोरबंदर में खत्म होगी। यात्रा का ये चरण पिछली बार से कुछ अलग होगा। दरअसल रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के तीसरे और आखिरी दिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि पार्टी अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर विचार करर ही है। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के इस फेज में राहुल गांधी अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक की यात्रा करेंगे।

भौगोलिक-जलवायु परिस्थिति के अनुसार बनेगा खाका

जयराम नरेश ने कहा कि पूरब से पश्चिम के बीच निकलने वाली यात्रा का प्रारूप दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली गई यात्रा से अलग होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शायद यह यात्रा उतने व्यापक स्तर पर नहीं हो। अगले कुछ हफ्ते में सबकुछ तय कर लिया जाएगा। पूर्वोत्तर की भौगोलिक और जलवायु संबंधी परिस्थिति को देखते हुए यात्रा के लिए अलग-अलग परिवहन माध्यम (मल्टी मोडल) इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर बुनियादी रूप से यह पदयात्रा ही होगी। हालांकि, इस यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों की संख्या भारत जोड़ो यात्रा के मुकाबले कम हो सकती है। बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल सात सितंबर से आरंभ हुई थी और करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 30 जनवरी को श्रीनगर में पूरी हुई थी। इस यात्रा में राहुल गांधी समेत करीब 200 भारत यात्री शामिल हुए थे।

राहुल गांधी बता चुके हैं “तपस्या”

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राहुल गांधी ने कहा कि वे तपस्या को आगे बढ़ाने का कार्यक्रम तैयार करें। जिसमें सभी भाग लेने के लिए तैयार हैं। बताते चलें कि राहुल कई मौकों पर अपनी इस यात्रा को तपस्या का नाम दे चुके हैं। महाधिवेशन के समापन के बाद रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा फेज दो को लेकर बहुत सारा उत्साह और ऊर्जा है। व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना है कि इसकी जरूरत भी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT