logo

राहुल गांधी आज से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा, झारखंड के 13 जिले से गुजरेगी

rahul_gandhi_pic3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत करने वाले हैं। यह यात्रा मणिपुर से मुबंई (Manipur to Mumbai) तक होगी। इस बार राहुल गांधी की यह यात्रा झारखंड से भी गुजरेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी झारखंड में 8 दिन रहेंगे। झारखंड के पांच प्रमंडलों के 13 जिलों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। फरवरी की शुरुआत में न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के 'संताल परगना पहुंचेगा। आठ दिनों की यात्रा में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 


20 मार्च को होगा समापन 
14 जनवरी से मणिपुर के इंफाल से यात्रा शुरू होगी। 20 मार्च को मुंबई में इसका समापन होगा। । इस दौरान कुल 110 जिले, 100 लोकसभा औ 337 विधानसभा सीट कवर होंगे। यूपी में 11 दिन में सर्वाधिक 1,074 किमी की यात्रा होगी।  झारखंड में दो चरणों में यह यात्रा होगी। पहले चरण में 11 जिलों में यात्रा निकाली जाएगी, जबकि दूसरे चरण में पलामू-गढ़वा में यात्रा पहुंचेगी फिर बिहार निकल जाएगी। पश्चिम बंगाल से झारखंड के संताल परगना में न्याय यात्रा प्रवेश करेगी। झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा में न्याय यात्रा का कारवां जाएगा। इसके लिए यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आमंत्रित कर कांग्रेस ने यह संदेश दिया है कि इस बार वो गठबंधन कों लेकर समर्पित हैं। यह यात्रा झारखंड कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम कर सकती है, क्योंकि झारखंड में इसी साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं। 


यात्रा में बस का किया जाएगा इस्तेमाल 
इस बार राहुल की यात्रा में बस का इस्तेमाल किया जाएगा और ज्यादातर हिस्सा बस से पूरा होगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके। राहुल रोज आठ से 10 किमी पैदल चलेंगे तो 70 से 80 किमी बस से यात्रा करेंगे। इस दौरान वह आम लोगों से मुलाकात भी करते रहेंगे। यानी रोज करीब सौ किमी की यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगभग सौ लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जिस प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रही। इसके सकारात्मक परिणाम आए। इस तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी सफल होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\