logo

राम विवाद नहीं, समाधान है; प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले पीएम मोदी

modi_ayodha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो इसका प्रभाव हजारों वर्षों के लिए होता है। मैं प्रभु राम से क्षमा चाहता हूं कि इस मंदिर के लिए सदियों का इंतजार करना पड़ा। हमारे पुरुषार्थ में कुछ तो कमी रह गई होगी, हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए। आज वह कमी पूरी हुई। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने न्याय की लाज रख ली। राम भारत की अंतरात्मा से जुड़े है। जब राममंदिर की लड़ाई शुरू हुई थी मुझे याद है उस वक्त कुछ लोगों ने कहा था कि राममंदिर बना तो आग लग जाएगी। पीएम ने कहा कि राम आग नहीं बल्कि राम ऊर्जा है। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं।


हमारा पीठी को कालजयी चक्र के लिए चुना गया है
राम 10 हजार साल के राज्य में प्रतिष्ठित हुए है। जब त्रेता में राम आए थे तो हजारों वर्षों तक राम ने राज किया था। आज फिर राम आए हैं। आज राम मंदिर एक सवाल कर रही है। श्री राम का मंदिर तो बन गया अब आगे क्या वर्षों का इंतजार खत्म हुआ अब क्या? आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि काल चक्र बदल रहा है। हमारा पीठी को कालजयी चक्र के लिए चुना। हमें आज से अगले 1000 हजार साल के भारत की नीव रखनी है। सभी देशवासी इस पल से दिव्य भारत के निर्माण की सौगंध लेते हैं। राम के विचार मानस के साथ ही जन मानस में ही हो। 

अयोध्या ने सैकड़ों सालों का वियोग सहा

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें सदियों के उस धैर्य की धरोहर मिली है, आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है. पीएम ने कहा कि भगवना का आगमन देखकर ही सभी अयोध्यावासी और देशवासी हर्ष से भर गए हैं। लंबे वियोग से जो विपत्ति आई थी, उसका अंत हो गया। पीएम ने कहा कि उस सम तो राम से वियोग सिर्फ 14 सालों का था, तब भी सहन करने योग्य नहीं था। इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ों सालों का वियोग सहा है। हमारी कई-कई पीढ़ियों ने वियोग सहा है। PM मोदी ने कहा कि राम को हर युग के लोगों ने जिया है। लोगों ने हर युग में अपने-अपने शब्दों में अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है। पीएम ने कहा कि आज देश में निराशा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राम भारत की आस्था हैं, भारत का आधार हैं, भारत का विचार हैं, भारत का विधान हैं,भारत की चेतना हैं, भारत का चिंतन हैं, भारत की प्रतिष्ठा हैं, भारत का प्रताप हैं, प्रभाव हैं, प्रवाह हैं, नेति भी हैं और राम नीति भी हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\