द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति पद पर चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ई-ऑडियो गाइड का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति भवन के आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित यह ऐप आधारित बहुभाषी गाइड हिंदी, अंग्रेज़ी तथा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 14 अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें सांकेतिक भाषा की सुविधा भी शामिल है।
बता दें कि हर साल हजारों लोग देश-विदेश के विभिन्न हिस्से से राष्ट्रपति भवन भ्रमण के लिए जाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर इस ऐप को तैयार किया गया है। इसमें भारत सरकार में मान्यता प्राप्त सभी 14 भाषाओं के लोगों को राष्ट्रभवन के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
