डेस्क:
भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा (Rivaba jadeja) ने सियासत के पिच पर शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के दौरान जामनगर नॉर्थ की सीट से BJP की टिकट पर पहली बार मैदान में उतरी और रिवाबा जडेजा ने शानदार जीत हासिल कर ली है। अपनी जीत को लेकर गदगद रिवाबा ने जनता को धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचा और लोगों से जोड़ा - मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है।'
