logo

महाराष्ट्र : शनिवार को मुंबई आएंगे बागी विधायक, आखिर कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

a207.jpg

डेस्क: 

महाराष्ट्र में सरकार का गठन तो हो गया लेकिन अभी भी ये बड़ा सवाल है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा। गुरुवार की शाम को केवल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ही शपथ ली। इससे पहले प्रेस वार्ता में देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जायेगा। इसकी सूचना जल्दी ही दी जायेगी। इस बीच सवाल ये भी है कि शिवसेना के बागी विधायक और नई सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक गोवा से मुंबई कब आयेंगे। 

शनिवार को मुंबई आएंगे बागी विधायक
अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुलासा कर दिया कि बागी विधायक कब वापस आएंगे। गोवा में मीडिया से मुखातिब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे ने कहा कि मैं मुंबई जा रहा हूं। बाकी विधायक कल मुंबई आएंगे। राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को सत्र बुलाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 170 विधायक हैं। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ रही है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत है। 

किसानों का जीवन बेहतर बनाएगी सरकार! 
एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं मुंबई जा रहा हूं। मैंने मुंबई नगर निगम आय़ुक्त से मुंबई में बारिश की स्थिति के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।