logo

क्रिकेट : रोहित शर्मा अब भी कोरोना पॉज़िटिव, जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट में मिली टीम की कमान  

rohit.jpg

डेस्क:
एक जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड पहुँचने पर कोविड पॉज़िटिव पाए गए थे। ऐसे में बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई। 

BCCI ने दी जानकारी 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस रिलीज़ जारी करके ये जानकारी दी है। BCCI का कहना है कि गुरुवार सुबह रोहित शर्मा का रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ, जिसमें वे एक बार फिर कोविड पॉज़िटिव पाए गए हैं।

भारतीय टीम :
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋषभ पंत (उप कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली. श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद समी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक अग्रवाल

चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह को कप्तान और ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया है।