वाराणसी:
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरआरएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत में मुस्लिम परंपरा और पूर्वजों से एक है। खबर के मुताबिक इंद्रेश कुमार का कहना है कि यह भारत बहादुर शाह जफर, अशफाक उल्लाह खां, बेगम हजरत महल जैसे देशभक्त स्वत्रंता सेनानियो का है। इस देश को कलाम जैसे वैज्ञानिकों की जरूरत है। जिन्ना जैसे लोगो की नहीं।

जिन्ना ने हिंदू-मुस्लिम को लड़वाया
इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश को अब्दुल कलाम जैसे जोड़ने वाले लोगों की जरूरत है न कि तोड़ने वाले जिन्ना की। सवाल है कि इंद्रेश कुमार ने ऐसा क्यों कहा। बता दें कि इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिन्ना और मुस्लिम लीग ने भारत जैसे देश को तोड़ा। आपस में हिंदू और मुस्लिम को लड़वाया।

इस कार्यक्रम में बोले इंद्रेश कुमार
गौरतलब है कि बुधवार को विशाल भारत संस्थान, मुस्लिम महिला फाउंडेशन एंव मुस्लिम राष्ट्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में परंपरा एवं पूर्वजों के समक्ष कार्यक्रम में अपनी बात रखीं। उनका मानना है कि हिंदू-मुस्लिम अपने पूर्वजों से एक: हम भारत के लोग विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुस्लिम यदि अपने इतिहास को पढ़ें तो समझेंगे कि देश को सुचारू ढंग से चलाया जाए तो सांस्कृतिक विरासत और भी मजबूत और प्रगाढ़ होगी।