logo

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजीं बोट्स और गोद लेंगे गांव

salman_khan5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पंजाब में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जहां कई पंजाबी कलाकार आगे आए हैं, वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। सोनू सूद और अक्षय कुमार के बाद अब सलमान खान ने भी राहत कार्यों में योगदान दिया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू और राहत के लिए बोट्स भेजी हैं और कुछ गांवों को गोद लेने की योजना बनाई है।
सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन ने पांच बोट्स पंजाब भेजी हैं। इनमें से तीन बोट्स का इस्तेमाल खाना और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए शुरू हो चुका है। वॉलंटियर्स इन बोट्स से दूर-दराज के इलाकों में पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बाकी दो बोट्स फिरोजपुर बॉर्डर पर प्रशासन को सौंप दी गई हैं।


गांवों को गोद लेने की तैयारी
पंजाब टूरिज्म चेयरमैन दीपक बाली ने बताया कि सलमान का फाउंडेशन कुछ गांवों को गोद लेने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है, ताकि वहां दीर्घकालिक मदद पहुंचाई जा सके।
हाल ही में ‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार एपिसोड में भी सलमान ने पंजाब बाढ़ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था, “हम जितना कर सकते हैं, उतना कर रहे हैं। रिलीफ फंड में भी योगदान दिया है।” सलमान से पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उन्होंने राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। अक्षय ने लिखा था कि यह उनके लिए सेवा का मौका है और वह खुद को धन्य मानते हैं कि मदद कर पाए।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest