द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा नंगे पांव अंगारों पर दौड़े। मंगलवार को ओड़िसा के पूरी जिला में झामू जात्रा में पूजा के दौरान संबित करीब 10 मीटर तक जले कोयले पर दौड़े। इसका वीडियो संबित पात्रा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में अंगारों पर दौड़ते वक्त उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। ग्रामीण भी इस दौरान उन्हें देख कर चहकते नजर आए। पूजा के बाद पात्रा ने कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए भी मां से आशीर्वाद लिया।

संबित ने शेयर किया वीडियो
संबित पात्रा ने विडियो शेयर कर लिखा कि शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है। पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दंड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ऐसा करने की वजह का भी खुलासा किया और कहा कि लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य उन्होंने किया।
शक्ति पूजा हमारी सनातन संस्कृति एवं परंपरा का अहम हिस्सा है, पुरी जिले के समंग पंचायत के रेबती रमण गांव में आयोजित यह दण्ड और झामू यात्रा इसी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 11, 2023
इस तीर्थयात्रा में अग्नि पर चलकर मां की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर, खुद को धन्य अनुभव कर रहा हूँ।… pic.twitter.com/oTciqW61Gj
वर्षों से चली आ रही है झामू जात्रा की परंपरा
परंपरा के मुताबिक झामू जात्रा एक ऐसी तपस्या है। जिसमें भक्त अपनी इच्छाओं-मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। इसके लिए परंपरा के मुताबिक आग पर चलकर या अपने शरीर पर नाखून छिदवाते हैं। बता दें कि संबित पात्रा ने साल 2019 में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन बीजद की प्रत्याशी ने उन्हें 10 हजार मतों से हरा दिया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT