डेस्कः
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में वेटलिफ्टर संकेत महादेव सागर ने पहला पदक भारत को दिलाया। उन्होंने पुरूषों की 55 किलो की रेस में भारत को सिल्वर दिलाया है। यानि भारत का खाता संकेत ने खोल दियाहै। संकेत महादेव सागर ने 248 किलो भार उठाया और देश के लिए पहला मेडल जीता। मलेशिया के वेटलिफ्टर अनीक कसदन ने 249 किलो उठाकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया। जबकि श्रीलंका की दिलंका कुमारा ने 225 उठाकर कांस्य अपने नाम किया।

एक किलो से चूक गये संकेत
बता दें कि संकेत महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं। और उनकी उम्र महज 21 वर्ष है। वह स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 1 किलो की वजह से पीछे रह गये। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। सागर स्नैच में शीर्ष पर रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास कामयाब रहा जिसमें उन्होंने 135 किलो वजन उठाया। चोट की वजह से वह 139 किलो नहीं उठा सके। पिछली बार भारत ने भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते थे।
