logo

संतोष गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन भेजे गए महाराष्ट्र

संतोष_गंगवार.jpg

द फॉलोअप डेस्क
संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में नया राज्यपाल को नियुक्त किया है। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिल गया है। झारखंड के संतोष गंगवार झारखंड को नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। 


संतोष गंगवार को जानिए
झारखंड के 12वें राज्यपाल संतोष गंगवार 8 बार सांसद रह चुके है। गंगवार बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वो बरेली लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। 1989 से 2009 तक वो लगातार 6 बार जीते थे। 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। 1 नवंबर 1948 को बरेली में जन्मे संतोष गंगवार ने आगरा विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। वह वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वे केंद्र सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री थे।


किन्हें कहां का मिला जिम्मा
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नये राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी।पी। राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नये राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी।एच। विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के। कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।


 

Tags - JharkhandJharkhand newsSantosh Kumar GangwarCurrent Governor CP RadhakrishnanPresident Draupadi Murmu