डेस्क:
21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड (MRS World) का खिताब भारत लौटा है। भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया (Sargam Kaushal won the title of Mrs. World 2022) है। सरगम ने 63 देशों के प्रतिभागियों को हराकर खिताब अपने नाम किया है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम प्रोफेशन से टीचर हैं। उन्होंने नेवी के एक ऑफिसर से 2018 में शादी की है। सरगम ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है।

ताज पहनकर इंमोशनल हुई सरगम
कार्यक्रम में जब सरगम को ताज पहनाया गया तो वह काफी इंमोशनल हो गई। सरगम कौशल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मिसेज वर्ल्ड 2022 जीतने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं. लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड। आखिरी बार अदिति गोवित्रिकर ने साल 2001 में खिताब जीता था। स पुरस्कार की जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

कौन हैं सरगम कौशल
32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी, उनके पति इंडियन नेवी में हैं।